राजस्थान
विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जारी किये आदेश
Tara Tandi
8 May 2024 5:32 PM IST

x
बीकानेर । जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। ।जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी किए गए हैं,सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश आगामी आदेश तक प्रभाव में रहेंगे।
आदेशों की पालना के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया है।
Tagsविद्यालयों 12 बजेसमाप्त शैक्षणिक कार्यजिला कलेक्टरनम्रता वृष्णिजारी किये आदेशSchools close at 12 o'clockacademic work completedDistrict CollectorNamrata Vrishniissued ordersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





