राजस्थान

ED सरकारें गिरा सकती है, मंत्रिमंडल नहीं बना सकती : सीएम गहलोत

Admin2
27 July 2022 9:20 AM GMT
ED सरकारें गिरा सकती है, मंत्रिमंडल नहीं बना सकती : सीएम गहलोत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश के अंदर ईडी ने आतंक मचा रखा है। ईडी सरकारें गिरा सकती है, लेकिन मंत्रिमंडल नहीं बना सकती। सीएम गहलोत ने एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में प्रेस वार्ता में कहा कि महाराष्ट्र में 28 दिन से मंत्रिमंडल नहीं बना है। वहां सिर्फ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी द्वारा जो तमाशा हो रहा है देश के अंदर। पहले राहुल गांधी को बुलाया और पांच दिन तक लगातार 50 घंटे पूछताछ की गई। ऐसा कभी होता नहीं है। किसी ने सुना भी नहीं होगा पांच दिन लगातार पूछताछ की गई हो। सोनिया जी को बुलाया गया है। आज तीसरे दिन लगातार पूछताछ की जा रही है। पता नहीं कब तक बुलाए। ये जो ईडी का आतंक है देश के अंदर। आतंक मचा रखा है। इसका फैसला जल्दी होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में केसेज चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कि पूरे देश के अंदर जो देश का मूड है, उसे देखें। लोग चिंतित है।

ईडी का प्वाइंट 5 परसेंट सक्सेस रेट भी इनका नहीं है। क्यों नहीं इसके लिए जल्दी फैसला हो। ये सीआरपीसी को प्रोसेस भी एडोप्ट नहीं कर रहे हैं। इनका अलग ही तरीका है। तफ्तीश करने का भी। अरेस्ट करने का भी। बयान लेने का भी। ईडी को एक प्रकार से सीबीआई से भी ज्यादा पावर मिली हुई है। ईडी का उपयोग सरकारें गिराने के लिए किया जाता है। गहलोत ने कहा कि सरकारें गिराने का काम ईडी करती है, लेकिन मंत्रिमंडल बनाने का काम नहीं कर सकती। 28 दिन हो गए लेकिन महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ। सीएम और डिप्टी सीएम बैठे है। ये क्या इंगित करता है। डेमोक्रेसी किस दिशा में जा रही है। आप लोग सोच सकते
Next Story