राजस्थान
E-mail से मचा हड़कंप, बम से उड़ाने की धमकी टोंक कलेक्ट्रेट को
Neeraj Sahu
20 May 2025 8:05 PM IST

x
E-mail से मचा हड़कंप
Tonk :सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, दोपहर 3:30 बजे का समय बताया, सर्च ऑपरेशन जारी
टोंक। टोंक जिला प्रशासन की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी मच गई। मेल भेजने वाले ने धमाके का समय दोपहर 3:30 बजे बताया, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। जब मेल प्राप्त हुई, उस समय कलेक्टर डॉ. सौम्या झा कार्यालय में नहीं थीं। लेकिन जैसे ही सूचना उन्हें दी गई, उन्होंने तुरंत सभी कर्मचारियों को बाहर निकालने के निर्देश दिए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
करीब 10:15 बजे एएसपी गीता चौधरी, डीएसपी राजेश विद्यार्थी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवा लिया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की। दोपहर होते-होते पूरे कलेक्ट्रेट में सन्नाटा पसर गया।
धमकी में जो समय दिया गया था, उससे करीब 15-20 मिनट पहले ही सभी अधिकारी और कर्मचारी परिसर से बाहर निकल गए। शाम करीब 4 बजे कलेक्टर डॉ. सौम्या झा स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने एडीएम राम रतन सौकरिया और अन्य अधिकारियों से बाहर ही बातचीत कर दिनभर की घटनाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. झा ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है, लेकिन वे अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऐसी ही धमकी भरे ई-मेल अन्य चार-पांच जिलों में भी भेजे गए हैं, इसलिए टीमें वहां व्यस्त हैं। उनके टोंक पहुंचने के बाद ही तलाशी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Tagsई-मेलमचा हड़कंपबमउड़ानेधमकीटोंक कलेक्ट्रेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





