राजस्थान

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tara Tandi
11 March 2024 1:29 PM GMT
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
x
चित्तौड़गढ़ । जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा के यात्रा कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
आदेश के अनुसार हेलीपैड स्थल पर निर्मित सैफ हाऊस हेतु पुनीत कुमार गेलडा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, भूपालसागर, हेलीपैड स्थल हेतु गोपाल लाल जीनगर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, निम्बाहेड़ा, हेलीपैड स्थल से कृषि उपज मंडी, निम्बाहेड़ा के लिए पहुंच एवं प्रस्थान के दौरान सम्पूर्ण मार्ग हेतु गुणवन्त लाल माली, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, भदेसर, कृषि उपज मंडी पर निर्मित सैफ हाऊस हेतु राजीव बडगुजर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट कपासन, किसान सम्मेलन, कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा सम्पूर्ण स्थल हेतु विकास पंचोली, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, निम्बाहेड़ा, किसान सम्मेलन, कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा में मंच के बांये भाग हेतु कल्पित शिवरान, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बडीसादडी, किसान सम्मेलन, कृषि उपज निम्बाहेड़ा में मंच के मध्य भाग हेतु विजयेश कुमार पण्ड्या, उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री ईश्वर लाल खटीक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट डूंगला भदेसर, किसान सम्मेलन, कृषि उपज निम्बाहेड़ा में मंच के दाये भाग हेतु ईश्वरलाल खटीक, उपखंड मजिस्ट्रेट डूंगला, को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार किसान सम्मेलन, कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा के एंट्री गेट बांये भाग हेतु हिम्मत सिंह राव, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डूंगला, किसान सम्मेलन, कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा के एंट्री गेट दांये भाग हेतु नरेन्द्र कुमार औदिच्य, तहसीलदार एवं कार्यपालक, बड़ीसादड़ी तथा रात्रि विश्राम स्थल, निम्बाहेड़ा हेतु विकास पंचोली, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, निम्बाहेड़ा व महिपाल कलाल, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
Next Story