
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई युवक के साथ गिरफ्तार युवक श्रीगंगानगर का रहने वाला है. कुछ दिन पहले श्रीगंगानगर में पुलिस ने एक युवक को नशे के साथ पकड़ा था। उससे मिली जानकारी में दो अन्य युवकों के नशा तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई तो श्रीगंगानगर के युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाइजीरियाई नागरिक को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.
चार फरवरी को मीरा चौक चौकी पुलिस के एसआई रामविलास ने श्रीगंगानगर के एफ ब्लॉक निवासी साहिल चड्ढा पुत्र सुरेंद्र कुमार को दस ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था. उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई तो श्रीगंगानगर के एक युवक व एक नाइजीरियाई नागरिक के नाम सामने आए. इस पर कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर के हरदीप सिंह कॉलोनी निवासी मन्नू सैनी पुत्र दुर्गा सिंह और नाईजीरियाई नागरिक ओनॉयमा जूलियन सिनेडू को गिरफ्तार किया गया. नाइजीरियाई नागरिक वर्तमान में नई दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story





