राजस्थान

Dungarpur: साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Tara Tandi
17 Feb 2025 7:59 PM IST
Dungarpur: साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर सिंह ने विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
पीएचईडी विभाग की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के तहत 61 गांव में कार्य होने तथा शेष में शीघ्र पूर्ण होने, मां बाड़ी, आंगनवाड़ी पर प्रोजेक्ट के तहत कनेक्शन, छात्रावास में पानी की सप्लाई, सोम कमला आम्बा, लोडेश्वर, एडवर्ड संमंद, डिमिया में पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी दी। उन्होंने शहर में सीवरेज कार्य चलने के कारण पाइप लाइन लीकेज होने से कुछ वार्डों में पानी में मिट्टी आने की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की बात कहीं। जिला कलक्टर सिंह ने आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, गर्मियों के मौसम में पानी वितरण का सुचारु प्रबंध करने हेतु समर कंटेल्जेंसी प्रस्ताव भेजने तथा अभी से तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एवीएनएल अधीक्षण अभियंता को ब्लॉक बार बैठक लेते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुचारू विद्युत सप्लाई एवं समस्या होने पर शीघ्रता से समाधान करने, दूरभाष पर उपलब्ध रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को अपार आईडी में निजी विद्यालयों के कम प्रगति होने पर ब्लॉक बार बैठक लेने तथा कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना सहित अन्य योजनाओं में जहां पर गैप है उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खादी योजनाओं में अपडेशन, गौशाला अनुदान, प्रभारी सचिव के निर्देशों की अनुपालना, बजट घोषणा के क्रियान्वयन की प्रगति, आदि की जानकारी लेते हुए संपर्क पोर्टल पर प्रतिदिन निस्तारण करने, ई-फाइलिंग करने, हरियालो राजस्थान पौधारोपण का भौतिक सत्यापन करने, पुनः विभाग वार लक्ष्य निर्धारण करने, बड़ी रोप तैयार करने, ऐसी जगह चिन्हित करने जहां पानी की उपलब्धता हो आदि निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपवन संरक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
Next Story