राजस्थान

Dungarpur: स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं में नाराजगी, सरकार से की मांग

Admindelhi1
4 Aug 2026 10:49 AM IST
Dungarpur: स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं में नाराजगी, सरकार से की मांग
x
स्कूटी योजना पर विवाद, छात्राओं ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

डूंगरपुर: राज्य सरकार की कालीबाई भील एवं देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत सत्र 2024-25 की पात्र छात्राओं ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रोत्साहन राशि के स्थान पर स्कूटी ही उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में छात्राओं ने कहा कि राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूटी देने का प्रावधान किया था। सत्र 2024-25 में कुछ पात्र छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई, लेकिन शेष छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर नकद प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

छात्राओं का कहना है कि नकद राशि की तुलना में स्कूटी उनकी उच्च शिक्षा, आवागमन और सुरक्षा की दृष्टि से अधिक उपयोगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए सभी पात्र मेधावी छात्राओं को योजना के मूल स्वरूप के अनुसार स्कूटी उपलब्ध कराई जाए।

Next Story