राजस्थान

Dungarpur: छात्रों और मध्यम वर्ग को GST 2.0 के तहत किए गए बदलावों की दी जानका

Tara Tandi
29 Sept 2025 4:20 PM IST
Dungarpur: छात्रों और मध्यम वर्ग को GST 2.0 के तहत किए गए बदलावों की दी जानका
x
Dungarpur डूंगरपुर । वाणिज्यिक कर विभाग के निर्देशानुसार जीएसटी बचत उत्सव अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में सोमवार को सागवाड़ा नगरपालिका में आयोजित सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी 2.0 के तहत किए गए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। व्यापारियों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छात्रों और मध्यम वर्ग के लोगों को इस बदलाव से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी तथा कर दरों में हुई कमी के प्रति जागरूक किया ताकि उपभोक्ता सीधे लाभान्वित हो सकें।
अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं जिले के विभिन्न ऑटोमोबाइल डीलरों से व्यक्तिगत रूप से और दूरभाष पर सम्पर्क कर संवाद के माध्यम से आमजन के जीएसटी बचत उत्सव के प्रति बढ़ते रुझान की जानकारी ली। उन्होंने बाइक, स्कूटर, ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरणों की कर दरों में आई कमी का तुलनात्मक आकलन किया, जिससे खरीदारों को कीमतों में आमजन को राहत मिले सके।
जीएसटी बचत अभियान के तहत नगर पालिका सागवाडा शिविर में पुनीत पंडया, राज्य कर अधिकारी लक्ष्मण मीणा, राज्य अधिकारी भावेश त्रिवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष आशिष गांधी, समाज सेवी हरिश सोमपुरा अनिल वाडील सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।
Next Story