राजस्थान

Dungarpur: मतदान कार्मिकों एवं ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन आयोजित

Tara Tandi
14 Aug 2025 6:03 PM IST
Dungarpur: मतदान कार्मिकों एवं ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन आयोजित
x

Dungarpur डूंगरपुर । राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पंचायती राज उपचुनाव 2025 के तहत मतगणना कार्मिकों का प्रथम नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु रेंडमाइजेशन, प्रशिक्षित मतदान कार्मिकों के मतदान दलों का गठन कर द्वितीय नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु रेंडमाइजेशन एवं ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र डूंगरपुर में आयोजित किया गया ।मतगणना,मतदान दल कार्मिकों एवं ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन पंचायती राज में रिक्त हुए पदों के लिए उप चुनाव के तहत मतदान दल मतगणना कार्मिकों एवं ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डॉ. विपिन खन्ना, सांख्यिकी विभाग अधिकारी अमित शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़ डामोर, एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Next Story