राजस्थान

Dungarpur: मतदान दलों के कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर का सैकंड रेंडमाइजेशन

Tara Tandi
26 Oct 2024 3:27 PM IST
Dungarpur: मतदान दलों के कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर का सैकंड रेंडमाइजेशन
x
Dungarpur डूंगरपुर । चौरासी विधानसभा उपचुनाव के 251 पोलिंग बूथ के लिए मतदान दल कार्मिकों और माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन शनिवार को हुआ। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती श्रेया पी. सिंह, व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल शरद बावकर, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़, रिटर्निंग ऑफिसर कपिल कोठारी, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, डीआईओ एनआईसी विपिन खन्ना, एडिशनल डायरेक्टर डीओआईटी सुनील डामोर भी उपस्थित रहे।
Next Story