राजस्थान
Dungarpur: हरियालो राजस्थान एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Tara Tandi
4 July 2025 4:21 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के अध्यक्षता में हरिया को राजस्थान एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उपायुक्त सत्य प्रकाश कासवा ने धरती आबा अभियान में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने धरती आबा अभियान में विभाग वार तैयार किए गए प्रस्तावों के बारे में जानकारी ली। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पीएम आवास, विद्युत विभाग द्वारा 1256 घरों में विद्युतीकरण हेतु आवश्यक संसाधनों, आईसीडीएस विभाग द्वारा चिन्हित 215 आंगनवाड़ी, शिक्षा विभाग समसा के अंतर्गत छात्रावास, आयुष मंत्रालय द्वारा पोषण वाटिका, राजविका द्वारा वंदन विकास केंद्र, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल पहल, बीएसएनएल विभाग द्वारा भारत नेट, कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र, फार्म पौण्ड, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने, पीएचईडी विभाग द्वारा जल स्रोतों के विकास संबंध में तैयार प्रस्तावों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने एडवर्ड संमंद के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने, कृषि विभाग द्वारा फॉर्म पौण्ड तथा तारबंदी में लक्ष्य निर्धारण करते हुए लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभाग से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सोमवार तक भेजने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सभी विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए वृक्षारोपण तथा पोर्टल पर अपडेशन की जानकारी ली। विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्य पूर्ण होने कीप्रगति तथा अपडेशन की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों को पोर्टल पर अपडेशन करने हेतु पाबंद किया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उपायुक्त सत्य प्रकाश कासवा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
TagsDungarpur हरियालो राजस्थानधरती आबा अभियानसमीक्षा बैठक आयोजितDungarpur Green RajasthanDharti Aaba CampaignReview meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





