राजस्थान
Dungarpur: कलेक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक
Tara Tandi
12 Sept 2025 4:19 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं समीक्षा जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या की उपस्थिति में ईडीपी सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में कलक्टर योजना के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी विकास अधिकारी को तुरंत हल करने के निर्देश दिए साथ ही जिले के सहायक अभियंता एवम योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करे । जो कार्य अपूर्ण हे उन कार्यों पर श्रमिक नियोजित करते हुए समय पर पूर्ण करे और कार्य की उपयोगिता एवम पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करे। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सांसद स्थानीय मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए पूर्ण हुए कार्यों की पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में एसीईओ पहाडि़या ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर तक के अधिकारियो को नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं यथा महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता बनी रहे। बैठक में पहाडि़या ने महात्मा गांधी नरेगा योजना , प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न पैरामीटर पर ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए
इस अवसर पर , परियोजना अधिकारी लेखा चनण सिंह इंदा, अधिशासी अभियंता मूलाराम सोलंकी, नरेश मेघवाल,निजी सहायक महेश पवांर , विकास अधिकारी महेश कुमार चौहान, महेश अहारी , प्रवीणसीह, मनवर विश्नोई, ललित पंड्या, , भरत कलाल, जयेश पाटीदार, दौलतराम, सहायक अभियंता हरिप्रसाद बरजोड़, हकूमचंद बैरवा, बाल कृष्ण कोटेड,पूनमचंद मेघवाल,समन्वयक कुणाल शर्मा, दीपक चौबीसा, ,एमआईएस भूपेंद्र सिंह ,आईईसी महेश जोशी, उपस्थित थे।
TagsDungarpur कलेक्टर ग्रामीण विकासपंचायती राज विभागसमीक्षा बैठकDungarpur Collector Rural DevelopmentPanchayati Raj DepartmentReview Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





