राजस्थान

Dungarpur: विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई 18 सितम्बर को

Tara Tandi
17 Sept 2024 4:02 PM IST
Dungarpur: विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई 18 सितम्बर को
x
Dungarpur डूंगरपुरप्रबंध निदेशक, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार एवीवीएनएल वृत्त डूंगरपुर के अधिशाषी अभियंता कार्यालय, सीमलवाड़ा में 18 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। एवीवीएनएल के प्रावैधिक सहायक कमलेश्वर जैन ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, स्वयंसेवी संगठन एवं आम नागरिक संबंधित अधीक्षण अभियंता डूंगरपुर कार्यालय में उपस्थित होकर विद्युत संबंधी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।
Next Story