राजस्थान
Dungarpur: माह अक्टूबर में की जाने वाली रात्रि चौपालों का कार्यक्रम जारी
Tara Tandi
17 Sept 2024 4:45 PM IST
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने माह अक्टूबर, 2024 में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाने वाली रात्रि चौपालों का कार्यक्रम जारी कर दिया हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत पालीसोड़ा की रात्रि चौपाल राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय पालीसोड़ा में, 10 अक्टूबर को पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत लोडावल की रात्रि चौपाल राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय लोडावल में, 17 अक्टूबर को पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत रामसौर की रात्रि चौपाल राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय रामसौर में तथा 24 अक्टूबर को पंचायत समिति झौंथरी की ग्राम पंचायत सुराता की रात्रि चौपाल राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय सुराता में आयोजित की जाएगी। संबंधित विकास अधिकारी पंचायत समिति यदि चौपाल स्थल राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गांव से दूर अथवा असुविधाजनक हो तो अपने स्तर से उचित स्थल का चयन कर जिला कलक्टर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विकास अधिकारी अपने ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य माध्यमों से संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में रात्रि चौपाल चौपाल का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश प्रदान किए हैं।
TagsDungarpur माह अक्टूबररात्रि चौपालोंकार्यक्रम जारीDungarpur month of Octobernight Chaupalsprogram continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





