राजस्थान
Dungarpur: माह अक्टूबर में प्रस्तावित बैठकों का कार्यक्रम जारी
Tara Tandi
1 Oct 2024 12:20 PM IST
x
Dungarpur डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रातः 10 बजे, स्वयं सहायता समूह की समीक्षा बैठक सायं 3 बजे, जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति (विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र) पीएमइजीपी टास्क फोर्स की बैठक सायं 4 बजे, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सायं 5 बजे, 8 अक्टूबर को आबकारी नीति के संबंध में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना में बैठक प्रातः 11 बजे, आबकारी दुकानों की अवस्थिति संबंध में प्राप्त शिकायतों पर समीक्षा बैठक प्रातः 11.30 बजे, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दोपहर 12 बजे, जिला पर्यावरण समिति की बैठक दोपहर 12.30 बजे, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सायं 3 बजे आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार 17 अक्टूबर को विशेष जन सुनवाई प्रातः 10 बजे, जिला लोक शिकायत एवं सतर्कता समिति की बैठक प्रातः 11 बजे, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक प्रातः 11.30 बजे, जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक दोपहर 12 बजे, 21 अक्टूबर को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा एवं अवैध खनन संबंधी समीक्षा बैठक प्रातः 11 बजे, अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1995 के नियम 4 के अन्तर्गत समीक्षा बैठक सायं 3 बजे, जिला पैरोल की बैठक सायं 3.30 बजे, महिला अत्याचार निवारण समिति की बैठक सायं 4 बजे, 28 अक्टूबर को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के आयोजन क्रियान्वयन के लिए समिति की बैठक प्रातः 11.30 बजे, जिला स्तरीय मध्यान्ह् भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक दोपहर 12 बजे, आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक दोपहर 12.30 बजे, जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सायं 3 बजे, मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक सायं 4 बजे तथा 29 अक्टूबर को जिला स्वास्थ्य समिति, एनआरएचएम समिति एवं जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस सब कमेटी की बैठक सायं 4.30 बजे आयोजित की जाएगी।
TagsDungarpur माह अक्टूबरप्रस्तावित बैठकोंकार्यक्रम जारीDungarpur month of Octoberproposed meetingsprograms releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





