राजस्थान

Dungarpur: आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बॉन्डिंग हेतु 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Tara Tandi
9 April 2025 5:29 PM IST
Dungarpur: आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बॉन्डिंग हेतु 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला डूंगरपुर की पंचायत समितियों, नगरीय क्षेत्र के आधार नामांकन केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। सदस्य जिला स्तरीय आधार कमेटी एवं सिस्टम एनालिस्ट सूचना एवं प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग के (संयुक्त निदेशक) मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) के अधीन नामांकन ऐजेंसी (राजकॉम्प इन्फो सर्विसेट लिमिटेड) द्वारा एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) विनियम 2016 अनुसार कार्य करने हेतु आईडी, क्रेडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है।
जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तों अनुसार कार्य करने का इच्छुक है वह स्वयं की एस.एस.ओ. आईडी के माध्यम से राज आधार मॉड्यूल में निर्धारित प्रपत्र में 09 अप्रेल 2025 से 25 अप्रेल 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। 25 अप्रेल 2025 तक प्राप्त आवेदनों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार के लिए आईडी एक्टिव होने के उपरान्त आवेदकों को 50,000 रूपये की सिक्योरिटी राशि राजकॉम्प, जयपुर के बैंक अकाउंट में जमा करानी होगी। पात्रता एवं चिन्हित स्थानों की सूचना तथा अन्य शर्ते जिले की वेबसाईट कनदहंतचनत.तंरंेजींद.हवअ.पद पर देखी जा सकती है।
ऑपरेटर के लिए आवेदन, चिन्हीकरण, ऑनबोर्ड व रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। इसके लिए (निर्धारित सिक्योरिटी राशि को छोडकर) किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
Next Story