राजस्थान

Dungarpur : विशेष पूर्व मैट्रिक योजना के कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए 18 अगस्त को

Tara Tandi
16 Aug 2024 3:00 PM IST
Dungarpur : विशेष पूर्व मैट्रिक योजना के कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए 18 अगस्त को
x
Dungarpur डूंगरपुर । विशेष पूर्व मेट्रिक छात्रवृति (देवनारायण गुरूकुल योजना सहित) योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के लिए राज्य के निजी उच्च प्रतिष्ठित विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश देने के लिए 18 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक परीक्षा केन्द्र राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरपुर में होने वाली पूर्व परीक्षा के प्रवेश पत्र शाला दर्पण के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डूंगरपुर ने बताया कि विद्यार्थी एप्लीकेशन आईडी एवं जन्म तिथि डालकर प्रवेश पत्र शाला दर्पण पोर्टल के लिंक से डाउनलोड कर प्रिन्ट लेवें व निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाकर एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होवें।
Next Story