राजस्थान
Dungarpur: जिला कलेक्टर की वलाई में रात्रि चौपाल आयोजित
Tara Tandi
25 April 2025 6:26 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत वलाई में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वलाई में आयोजित रात्रि चौपाल में बडी संख्या में ग्रामीण परिवेदनाएं लेकर उपस्थित हुए। जिला कलक्टर श्री सिंह ने एक एक कर आत्मीयता पूर्वक ग्रामवासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर नियमानुसार शीघ्रतापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए।
विभागीय योेजनाओं की दी जानकारी
रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना, एकल नारी पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, रसद विभाग, शिक्षा विभाग सहित समस्त विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने उपस्थित आमजन से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं कहा कि भविष्य में अपने लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें एवं अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन करें।
यह आई परिवेदनाएं
चौपाल में चारागाह भूमि बेचने, जल जीवन मित्र के तहत मानदेय ना मिलने पर, राजस्व गावं बनाने, जमीन पर अतिक्रमण हटाने, बेणेश्वर को ग्राम साकर खाईया ग्राम पंचायत वलाई में सम्मिलित करने, ग्राम पंचायत वलाई में डूगरी फला को आबादी क्षेत्र घोषित करवाने, ग्राम पंचायत वलाई में आम रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने, शमशान घाट के लिए जमींन आवंटित करवाने, चारागाह सुरक्षा हेतु बाउट्रीवॉल निर्माण करवाने, लाईट लगवाने, अमृत सरोवर तालाब बनवाने, सामूदायिक शौचालय बनवाने ट्रांसफार्मर बनवाने, सिचाई हेतु लिफ्ट लगवाने, सोलर एवं विद्युत लिफ्ट लगवाने, पेयजल के लिए हेडपंप लगवाने, सड़क निर्माण करवाने, घाणी मोड में पानी का बोरवेल लगवाने।
इस अवसर पर
रात्रि चौपाल में वलाई ग्रांम पंचायत की जन प्रतिनिधि गण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडिया, उपखण्ड़ अधिकारी बाबुलाल जाट, टीएडी उपायुक्त डॉ सत्यप्रकाश कस्वा, तहसीलदार नारायण लाल, ग्राम विकास अधिकारी वालसिंह राणा, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
TagsDungarpur जिला कलेक्टरवलाई रात्रि चौपाल आयोजितDungarpur District CollectorValai night Chaupal organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





