राजस्थान
Dungarpur: ग्राम पंचायत लिखी बड़ी में रात्रि चौपाल आयोजित
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:00 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति सीमलवाड़ा के ग्राम पंचायत लिखीबड़ी में रात्रि चौपाल आयोजित। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखी बड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी परिवेदनाएं लेकर उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लिखी बड़ी में पुलिस चौकी खुलवाने, हेड पंप खुदवाने, सीमलवाडा में रोड से लिखीबड़ी होता हुआ रास्ता- पाल तक रोड का डामरीकरण एवं सड़क की चौड़ाई करवाने, विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण तथा खेल मैदान बनवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर धाकड़ ने एक एक कर ग्रामीणों की परिवेदनाओं को धैर्य पूर्वक सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने की निर्देश दिए ।
विभागीय योजनाओं की जानकारी दी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मां वाउचर योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निरूशुल्क दवा योजना की विस्तृत जानकारी दी वहीं समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पालनहार योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग सहित समस्त विभागीय अधिकारियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर धाकड़ ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई है, इन योजनाओं का आप अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत हर व्यक्ति से एक पेड़ अपनी माता के नाम पर लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने को कहा। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही परिवार व समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए पानी की बचत, तालाबों में जल संग्रहण कर भूमिगत जल स्तर में वृद्धि करने तथा जल का सदुपयोग करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करने की अपील की।
यह आई परिवेदनाएं:-
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उचित मूल्य का भवन बनवाने के संबंध में, खेल मैदान को सही करवाने, ग्राम लिखीबड़ी में लाइट के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण करवाने, नॉले एवं कच्चे पक्के चेकडेम का निर्माण सही करवाने, हेडपंप खुदवाने, मेन रोड लिखीबड़ी से डोडिया फला तक डामर रोड निर्माण करवाने, ग्राम पंचायत लिखीबड़ी में मोबाइल टावर लगवाने, पुलिस चौकी बनवाने, सीमलवाडा में रोड से लिखी बड़ी होता हुआ रास्तापाल तक पीडब्लूडी सड़क के डबल पट्टी चौड़ा रोड करवाने सहित अन्य परिवेदना प्रस्तुत की इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने संबंधित विभागीयो अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया ।
रात्रि चौपाल के दौरान कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर धाकड़ ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने और अपने समाज, माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करे।
इस दौरान चौपाल में ग्राम पंचायत सरपंच किरण देवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा सोनू कुमार गुर्जर, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
TagsDungarpur ग्राम पंचायत लिखी बड़ीरात्रि चौपाल आयोजितDungarpur Gram Panchayat wrote bignight Chaupal organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





