राजस्थान
Dungarpur: अंत्योदय शिविरों की निगरानी तेज, कलेक्टर ने फील्ड विजिट पर दिया जोर
Tara Tandi
23 Jun 2025 3:44 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने 24 जून से प्रारंभ होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के सुचारू आयोजन हेतु नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों को अपने ब्लॉक में जाकर फील्ड विजिट करने तथा ब्लाक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निर्देश सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों कि प्रत्येक शिविर में अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने पीएचईडी, एवीएनएल, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी, सहकारिता, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, वाटरशेड, रसद, महिला एवं बाल अधिकारिता, राजीविका, वन विभाग की क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने सिंचाई विभाग को कंट्रोल रूम शुरू करते हुए प्रतिदिन जानकारी देने, कृषि विभाग को मिनी किट एवं खाद उपलब्धता, मिनी किट वितरण, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में लक्ष्य निर्धारण करते हुए क्रियान्वयन करने, वाटरशेड विभाग को पुराने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी देने, पीएचइडी-भूजल विभाग को जहां हेड पंप खोदे जा रहे है, वहां पर आसपास पौधारोपण करने, आईसीडीएस को लाडो प्रोत्साहन योजना में लाभान्वित बेटियों के अनुरूप पौधारोपण करने, संपर्क पोर्टल पर औसत निस्तारण अवधि तथा सेटिस्फेक्शन रेट को बेहतर करने, 20 सूत्री कार्यक्रम में इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्य में प्रगति करने आदि निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत दिए गए विभागवार लक्ष्यों के अनुरूप गड्डे तैयार करते हुए वृक्षारोपण एवं उसका संरक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने अंत्योदय संबल शिविरों हेतु आईडी मैप करवाने, शिविरों में भी विभाग वार प्रभारी नियुक्त करने तथा प्रत्येक शिविर में बैठक व्यवस्थाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय कार्यक्रम मौजूद रहें।
TagsDungarpur अंत्योदय शिविरोंनिगरानी तेजकलेक्टर फील्ड विजिटदिया जोरDungarpur Antyodaya campsmonitoring intensifiedcollector field visitemphasis givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





