राजस्थान

Dungarpur: बिजली संकट को लेकर विधायक घोघरा ने फिर शुरू किया धरना

Admindelhi1
18 Sept 2026 1:05 PM IST
Dungarpur: बिजली संकट को लेकर विधायक घोघरा ने फिर शुरू किया धरना
x
डूंगरपुर में बिजली समस्या को लेकर विधायक का प्रदर्शन

डूंगरपुर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा गुरुवार शाम एक बार फिर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल के पास स्थित कार्यालय पहुंचे विधायक ने नारेबाजी के बाद गेट के सामने गद्दे लगाकर धरना शुरू किया।

विधायक घोघरा ने कहा कि पिछले महीनों में बिजली समस्या को लेकर धरना दिया था। उस समय एसई ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या अब भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दिन-रात बिजली गुल रहने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी हो रही है। रात में बिजली कटने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं।

विधायक ने जीएसएस पर पर्याप्त स्टाफ नहीं होने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक बेमियादी धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के एसई वीके दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि विधायक को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी समस्याएं बताएंगे तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Next Story