राजस्थान

Dungarpur: प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी 11 सितम्बर को लेंगे समीक्षा बैठक

Tara Tandi
10 Sept 2024 3:51 PM IST
Dungarpur: प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी 11 सितम्बर को लेंगे समीक्षा बैठक
x
Dungarpur डूंगरपुर। जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी बुधवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने बताया कि प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी 11 सितम्बर, बुधवार को अपराह्न 3 बजे ईडीपी सभागार जिला कलक्टर कार्यालय डूंगरपुर में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्धारित समय पर बजट घोषणाओं की प्रगति और विभागीय योजनाओं क्रियान्विति रिपोर्ट के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Next Story