राजस्थान

Dungarpur: राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 27 नवम्बर को

Tara Tandi
26 Nov 2024 4:55 PM IST
Dungarpur: राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 27 नवम्बर को
x
Dungarpur डूंगरपुर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चौरासी-161 का 27 नवम्बर को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने बताया कि इस संबंध में 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के बैठक हॉल डूंगरपुर में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
Next Story