राजस्थान
Dungarpur: अंत्योदय संबल शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त, 250 आयुष्मान कार्ड वितरित
Tara Tandi
9 July 2025 5:43 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर पाल माथुगामडा में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 250 आयुष्मान भारत कार्डों का वितरण कर लाभांवित किया गया।
पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत पाल माथूगामडा में समाजसेवी बंसीलाल कटारा के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी महेश पाटीदार के विशिष्ट आतिथ्य तथा सरपंच श्रीमती आशा देवी कटारा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि बंसीलाल कटारा ने 250 आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्डों का वितरण कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर उन्होंने 15 विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का पात्रता के अनुसार लाभ प्रदान करने का आव्हान किया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में सीमा ज्ञान के दो प्रकरण, नौ नामान्तरण, दो नाम शुद्वीकरण, एक रास्ता विवाद निस्तारण, दो आपसी सहमति से बंटवारा, दो सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत पेंशन का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। इसके अलावा दो बिजली के झूलते तारों को कसवाना, 10 विद्युत पोल सही करवाना, 11 विद्युत तारो के समीप वृक्ष कटाई करवायी गई। तीन हेण्डपम्प मरम्मत, 18 मृदा सेम्पल लिये गये तथा एक मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना में 180 ईकेवाईसी, 40 आधार सिडींग कार्य, 220 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
शिविर में तहसीलदार डूंगरपुर जिया उर रहमान, शिविर प्रभारी श्याम सुंदर पाटीदार, समाजसेवी बाबूलाल कटारा, गिरदावर भगवान पाटीदार, ग्राम विकास अधिकारी योगपाल सिंह, कनिष्ठ सहायक सूर्य प्रकाश चौबीसा, पटवारी कपिल प्रजापत, कृषि पर्यवेक्षक निलेश हडात, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग एवं संपूर्ण विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश चौबीसा तथा आभार बाबूलाल कटारा ने व्यक्त किया किया।
TagsDungarpur अंत्योदय संबल शिविरस्वास्थ्य सेवाएं सशक्त250 आयुष्मान कार्ड वितरितDungarpur Antyodaya Sambal Camphealth services strengthened250 Ayushman cards distributedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





