राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 जिला व्यय निगरानी समिति का गठन

Tara Tandi
5 Oct 2024 10:57 AM IST
Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 जिला व्यय निगरानी समिति का गठन
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की विशेष मॉनिटरिंग के लिए नाम निर्देशन तिथि से चुनाव परिणाम की घोषणा तक चुनाव अभ्यर्थियों के चुनाव व्यय के लेखेजोखों की जांच के लिए जिला व्यय निगरानी समिति (डीईएमसी) एवं जिला शिकायत समिति का गठन किया गया है। जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष व्यय पर्यवेक्षक होंगे और जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) तथा नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) को सदस्य बनाया है। वहीं, जिला शिकायत समिति के अध्यक्ष नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (ईईएम) तथा सदस्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, डूंगरपुर तथा कोषाधिकारी कोष कार्यालय डूंगरपुर होंगे।
Next Story