राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 अनुमति प्रकोष्ठ का गठन

Tara Tandi
8 Oct 2024 3:51 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 अनुमति प्रकोष्ठ का गठन
x
Dungarpur डूंगरपुर । आगामी विधानसभा उप चुनाव-2024 के लिए गठित प्रकोष्ठों में अधिग्रहित अधिकारियों, कार्मिकों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के फोटोयुक्त अनुमति पहचान पत्र जारी करने के कार्य के लिए अनुमति प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश धाकड़ ने बताया कि संस्थापन अधिकारी कलेक्ट्रेट दिलीप सिंह चौहान को अनुमति प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया जाकर निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भली भांति अध्ययन कर पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए अध्यापक मुकेश डामोर, कनिष्ठ सहायक सौरभ चौबीसा, अध्यापक हितेन्द्र श्रीमाल, वरिष्ठ अध्यापक भुपेन्द्र कुमार जैन एवं सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक हरगोविन्द जोशी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त कार्मिकों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Next Story