राजस्थान

Dungarpur: कृषक संवाद कार्यक्रम 11 सितम्बर को

Tara Tandi
6 Sept 2024 4:41 PM IST
Dungarpur: कृषक संवाद कार्यक्रम 11 सितम्बर को
x
Dungarpur डूंगरपुर । राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम डूंगरपुर में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक परेश पण्ड्या ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में जिले के कृषकों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, कृषि श्रमिकों, किसान संगठन, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अन्य स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित करते हुए लगभग 200 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया जाएगा तथा सभी से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
Next Story