राजस्थान

dungarpur: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अगस्त को

Tara Tandi
14 Aug 2024 11:59 AM IST
dungarpur: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अगस्त को
x
dungarpur डूंगरपुर । जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुलराज मीणा ने बताया कि बैठक में पंजीकृत प्रकरणों पर विचार, गत बैठक कार्यवाही विवरण पर चर्चा एवं अन्य जिला कलक्टर की आज्ञा से चर्चा की जाएगी। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला मुख्यालय के बाहर के अधिकारीगण अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र पंचायत समिति परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र (वीसी हॉल) पर उपस्थित रहने के निर्देश प्रदान किए हैं
Next Story