राजस्थान
Dungarpur: जिला अध्यक्ष गुप्ता ने जीएसटी सुधारों को बताया फायदेमंद
Tara Tandi
23 Sept 2025 1:18 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर : जीएसटी बचत उत्सव का आगाज़ 22 सितंबर, सोमवार से हुआ है। जीएसटी बचत उत्सव 22 से 29 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत जिला कलक्टर श्री सिंह ने सोमवार को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जिला अध्यक्ष श्री के के गुप्ता, व्यापार संघ डूंगरपुर के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यापारियों के साथ बैठक ली।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर सिंह ने कहा कि आमजन के उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर जीएसटी की दर काफी कम हो गई है। ऐसे में इस अभियान का उद्देश्य आम आदमी को जीएसटी में हुए परिवर्तनों की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने समस्त व्यापारियों से जीएसटी में हुए परिवर्तन के अनुरूप उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा आम नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष श्री के के गुप्ता ने जीएसटी कम होने को सरकार द्वारा आमजन को त्योहार पर राहत देने वाली सौगात बताया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अगर कोई कंपनी रेट बढ़ाती है तो उसकी तत्काल सूचना जीएसटी अधिकारी को देवें। इसके साथ ही उन्होंने ओल्ड स्टॉक के समाधान हेतु भी सुझाव दिए।
बैठक के प्रारंभ में उपायुक्त स्टेट जीएसटी वृत डूंगरपुर अनिल आमेटा ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं समस्त व्यापारियों का स्वागत करते हुए जीएसटी में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी तथा अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में प्रकाश डाला।
उन्होंने रोजमर्रा उपयोग की अधिकतम वस्तुओं पर GST 0% या 5%, अब मुख्य रूप से केवल दो टैक्स स्लैब 5% एवं 18%, किराने का सामान, रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएँ ,कपडे और जूते ,स्वास्थ्य और जीवन बीमा,दवाएँ ,स्टेशनरी पर GST दरें घटने आदि की जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कामर्स श्री के के गुप्ता, श्री सुबोध सरैया महासचिव चैम्बर ऑफ कामर्स, श्री प्रभु लाल पटेल उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स, श्री वी पी जैन मेडिकल संघ, श्री भूपेंद्र उपाध्याय, श्री पंकज नवकार, श्री भौमिक जैन, श्री तेजकरण पाटीदार, श्री मुकेश जैन, श्री जगदीश जोशी, श्री भूपेंद्र जैन, श्री विजय पटवा, श्री इंदर लाल नागदा शाहिद समस्त गणमान्य व्यापारी गण मौजूद रहें।
TagsDungarpur जिला अध्यक्ष गुप्ताजीएसटी सुधारोंबताया फायदेमंदDungarpur District President Guptasaid GST reforms are beneficial.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





