राजस्थान

Dungarpur: जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम 1 जुलाई से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे

Tara Tandi
16 July 2025 5:09 PM IST
Dungarpur: जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम 1 जुलाई से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे
x
Dungarpur डूंगरपुर । माह अगस्त 2025 में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा की जाने वाली रात्रि चौपालों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 7 अगस्त 2025 को पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत गलियाकोट में, 13 अगस्त 2025 को पंचायत समिति बिछीवाडा की ग्राम पंचायत कवालियादरा में, 21 अगस्त 2025 को पंचायत समिति झौथरी की ग्राम पंचायत सुराता में, 28 अगस्त 2025 को पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत साबला में संबंधित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी प्रतिनिधि विभागीय प्रगति रिपोर्ट सहित निर्धारित तिथि को नियत स्थान पर सायं 6 बजे उपस्थित होनो सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित विकास अधिकारी पंचायत समिति यह सुनिश्चित करावें ऋतु होने से रात्रि चौपाल डोम स्थत पर ही रखने एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य माध्यमों से संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में रात्रि चौपाल आयोजन का प्रचार-प्रचार कराने के निर्देश प्रदान किए है।
---000---
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों का कार्य समय प्रातः 9 बजे से सायं पांच बजे तक रहेगा
डूंगरपुर, 16 जुलाई। आयुका ईजीएस ग्रामीण विकास के द्वारा दिये गये निर्देशों की अनुपालना में बुधवार से महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यरत श्रमिकों का समय तत्काल प्रभाव से प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मय 1 घंटे विश्राम काल सहित के किया जाता है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो, वह कार्य का माप मेट के पास उपलब्ध मस्ट्रोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात कार्य स्थल छोड़ सकता है।
यह व्यवस्था बुधवार से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।
---000---
जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम आज
डूंगरपुर, 16 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिहं की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम, 2012 एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक भास्त निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र डूंगरपुर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि उक्त बैठक से संबंधित प्रगति रिपोर्ट के साथ सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने उपखण्ड में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर स्वयं आवश्यक रूप से उपस्थित होवें।
----0000----
1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक विशेष शिविर कार्यक्रम जारी
डूंगरपुर, 16 जुलाई। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक एक त्रैमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ना है।
इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक बार विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन जिला कलेक्टर अंकित सिंह जी के नेतृत्व में अग्रणी जिला प्रबंधक विजय कश्यप, एलडीएम के समन्वय से किया जा रहा है। इन आयोजनों में सभी बैंको के प्रतिनिधि एवं सभी पंचायत बारी बारी से हिस्सा ले रहे है।
प्रारंभिक चरण में ये विशेष अभियान डूंगरपुर एवं दोवडा बरॉक में चलाया गया एवं बर्तमान में ये अभियान झोथरी ब्लॉक में चल रहा है, जिसमे जिले की जागरूक जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आयोजनों में ऐसे परिवारों को वित्तीय समावेशन से जोड़ा जा रहा है जो कही न कहीं पहले छूट गए है। 15 जुलाई 2025 तक इस अभियान से 8678 परिवारों को जोड़ा गया है। ब्लॉकवार अभियान का कार्यक्रम यहां है।
झौथरी 17 जुलाई से 21 जुलाई 2025, बिछीवाड़ा में 22 जुलाई से 31 जुलाई 2025, चिखली में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025, गलियाकोट में 8 अगस्त से 19 अगस्त 2025, सागवाड़ा में 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025, आसपुर मंे 1सिंतबर से 8 सिंतबर 2025, साबला में 9 सिंतबर से 17 सिंतबर 2025, सीमलवाड़ा मंे 18 सिंतबर से 26 सिंतबर 2025 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इन आयोजनों की विस्तृत जानकारी भारत सरकार के वेबसाइट पे उपलब्ध है।
सुरेंद्र सिंह भाटी (एलडीएम) एवं तुषार व्यास ( वित्तीय साक्षरता सलाहकार) इन शिविरों में सरकार की इस विशेष आयोजन की जरूरत, (यथा प्रधान मंत्री (पीएम)-जन धन योजना पीएम-जीवन ज्योति योजना, पीएम-सुरक्षा बिमा योजना अटल पेंशन योजना, आरई - केवाईसी साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड) से जनता को मिल कर रहे है।
Next Story