राजस्थान
Dungarpur: जिला प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय वन महोत्सव आज
Tara Tandi
25 July 2025 6:14 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । हरियालो राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय वन महोत्सव 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री एवं टीएड़ी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में 26 जुलाई, शनिवार को पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत गडा झूमजी के खडलाई में प्रातः 11ः30 बजे किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि तहसीलदार आसपुर, तहसीलदार दोवड़ा, तहसीलदार डूंगरपुर पालदेवल एवं तहसीलदार सागवाड़ा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभारी मंत्री के आगमन से प्रस्थान तक प्रोटोकॉल अधिकारी एवं लाईजनिंग अधिकारी का कार्य सम्पादित करेंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री 26 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे मिशन हरियालों राजस्थान के तहत आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सायं 3 बजे कोटडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
TagsDungarpur जिला प्रभारी मंत्रीमुख्य आतिथ्यजिला स्तरीय वन महोत्सवDungarpur District Incharge MinisterChief HospitalityDistrict Level Forest Festivalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





