राजस्थान

Dungarpur: सबको बीमा 2047 अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Tara Tandi
14 July 2025 6:01 PM IST
Dungarpur: सबको बीमा 2047 अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
x
Dungarpur डूंगरपुर । सबका बीमा 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय बीमा समिति की बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक के आरंभ में सदस्य सचिव कृष्णलाल मीणा, सहायक निदेशक, राज्य बीमा एवं प्राय. निधि विभाग, डूंगरपुर द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर एवं बैठक में सम्मिलित सभी सदस्य गणों का स्वागत किया गया एवं जिला स्तरीय बीमा समिति द्वारा किए जाने वाले प्रमुख कार्यों से अवगत कराया गया। सदस्य सचिव ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। जैसा की सामाजिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को किसी ने किसी रूप से बीमा योजना के सुरक्षा कवच से सुरक्षित होना आवश्यक है, जिससे स्वयं को एवं परिवारजनों को आर्थिक सम्बल प्राप्त हो सके। विजय जोशी, बजाज एलायंस लाईफ इश्वोरंस कंपनी डूंगरपुर प्रतिनिधि द्वारा सबको बीमा अभियान 2047 विस्तार से अवगत कराया गया। श्री जोशी ने यह स्पष्ट किया कि बीमा केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सशक्त भारत के भविष्य की नींव है।
बीमा परिवार के जोखिम में आर्थिक सुरक्षा, निवेश के फायदे, पेन्शन प्लान आदि बिन्दुओं पर प्रेजेन्टेशन दिया गया तथा बीमा जागरुकता के लिए ऐसी बैठकों में उन्हें बुलाने का आग्रह किया गया। जोशी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयकर में धारा 10 डी के तहत जो लाभ प्राप्त होता है, कर मुक्त परिपक्वता प्राप्त होती है इसमें इंश्योरेंस को प्रोत्साहन मिलता है। व्यक्ति बीमा के लाभ के साथ-साथ कर मुक्त परिपक्वता का लाभ भी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी से भी प्रार्थना की गई की शिक्षा विभाग पूरे जिले का सबसे बढ़ा महकमा है या सबसे ज्यादा कार्मिक कार्यरत है तो शिक्षा विभाग के अधिकारी ने भी आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग के द्वारा यथोचित सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि सबको बीमा अभियान 2047 त्वरित गति से आगे बढ़े। हरीश त्रिपाठी, युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, डूंगरपुर ने भी उक्त बिंदुओं पर चर्चा करते हुए युवाओं में सड़क सुरक्षा और बीमा के प्रति जागरूकता के बारे में बताया।
जिला कलक्टर ने बैठक में आम जनता में इस अभियान की जागरुकता का प्रचार-प्रसार भूमि स्तर पर करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिक्षा विभाग का सहयोग लेकर अभियान का प्रत्येक स्तर पर त्वरित क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना हेतु भूमि स्तर पर मोनिटरिंग करना जरुरी है जिससे क्रियान्वयन का पता चल सके।
उक्त बैठक में जिला कलक्टर, डूंगरपुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, डूंगरपुर, डॉ. दिनेश चन्द्र बामणिया, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, डूंगरपुर श्री मनीष माथुर, जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन विभाग, डूंगरपुर मनोज रोत, श्रम विभाग, डूंगरपुर विजय जोशी, शाखा प्रभारी, बजाज एलायंस लाईफ इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, डूंगरपुर, हरिश त्रिपाठी, युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, डूंगरपुर मौजुद रहे।
---०००----
Next Story