राजस्थान
Dungarpur: जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने एकीकृत नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Tara Tandi
17 Oct 2024 3:55 PM IST

x
Dungarpurडूंगरपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव के तहत गठित जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट परिसर में एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां मीडिया अनुवीक्षण, , 1950 शिकायत निवारण, सी विजिल और जिला सामान्य नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले मीडिया अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में समाचार चौनलों पर प्रसारित होने वाले समाचारों और राजनीतिक विज्ञापनों की मॉनीटरिंग की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने प्रकोष्ठ में संचालित विभिन्न गतिविधियों और संधारित किए जा रहे रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली। उपचुनाव से संबंधित सभी राजनीतिक समाचारों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिकॉर्ड संधारित करने और अपने उत्तरदायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकोष्ठ 24 घंटे क्रियाशील रखने, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन के अधिप्रमाणन, समाचार पत्र, सोशल मीडिया, पेड न्यूज, फेक न्यूज, राजनीतिक प्रचार-प्रसार आदि की सतत् निगरानी और पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़, एकीकृत नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मोतीलाल मीणा, मीडिया सेल प्रभारी विपुल शर्मा, सामान्य नियंत्रण कक्ष प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मोहनलाल खराड़ी भी उपस्थित थे।
TagsDungarpur जिला निर्वाचनअधिकारी जिलानिर्वाचन अधिकारीएकीकृत नियंत्रण कक्ष किया निरीक्षणDungarpur District Election Officer District Election Officer Integrated Control Room inspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





