राजस्थान

Dungarpur: जिला कलेक्टर सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

Tara Tandi
7 April 2025 6:19 PM IST
Dungarpur: जिला कलेक्टर सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक
x
Dungarpur डूंगरपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं समीक्षा जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ की उपस्थिति में ईडीपी सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी विकास अधिकारी को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही जिले के सहायक अभियंता एवम योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करें। जो कार्य अपूर्ण कार्य है, उन कार्यों पर श्रमिक नियोजित करते हुए समय पर पूर्ण करे और कार्य की उपयोगिता एवम पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करंे।
बैठक में उन्होंने सभी विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता को 5-5 पिंक टॉयलेट की जांच कर वस्तु स्थिति से एक सप्ताह में फोटो के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सांसद स्थानीय मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए पूर्ण हुए कार्यों की पूर्णता प्रमाण पत्र अप्रैल लास्ट तक भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ राठौड़ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर तक के अधिकारियो को नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं यथा महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता बनी रहे। बैठक में एसीईओ अनिल पहाडि़या ने महात्मा गांधी नरेगा योजना , प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न पैरामीटर पर ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए
इस अवसर पर, अधिशासी अभियंता महेश कुमार ओझा, मूलाराम सोलंकी, नरेश मेघवाल, विकास अधिकारी महेश, महेश अहारी , प्रवीणसीह, मनवर विश्नोई, ललित पंड्या, हरिप्रसाद बरजोड़, भरत कलाल, जयेश पाटीदार, दौलतराम, समन्वयक कुणाल शर्मा, मनोज दशोरा, नरेश यादव, धूलेश्वर डोडियार,एमआईएस भूपेंद्र सिंह ,आईईसी महेश जोशी, उपस्थित थे।
--000---
पोषण पखवाड़ा शुभारम्भ जिला एवं खण्ड स्तर पर आज
डूंगरपुर, 07 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से कुपोषण को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक पंकज कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण को जन आन्दोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है तथा पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 के तक आयोजित किया जायेगा। पखवाड़े में जीवन के प्रथम 1000 दिवस केन्द्रित गतिविधियां, पोषण ट्रेकर में लाभार्थी मॉडयूल को लोकप्रिय बनाने हेतु व्यापक प्रचार, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन एवं बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वास्थ जीवन शैली अपनाने के संबंधित गतिविधियां आयोजित की जायेगी। यह गतिविधियां विभिन्न विभागों के समन्वय से आंगनवाड़ी केन्द्र, सेक्टर, परियोजना एवं जिला स्तर पर की जायेगी। जिसका शुभारम्भ जिला एवं खण्ड स्तर पर 8 अप्रैल 2025 को किया जायेगा।
गतिविधि कैलेंडर पोषण पखवाड़े के लिए निर्धारित थीम के अनुरूप तैयार किया गया है जिससे राजस्थान के प्रत्येक जिले व ब्लॉक में पोषण पखवाड़ा सफलतापूर्वक मनाया जा सकें। उन्होंने बताया कि विषय वस्तु व असरदार संदेशों के लिये निर्धारित थीम ‘जीवन के प्रारम्भिक 1000 दिनों पर ध्यान केंद्रित करना’, ’पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रियकरण’, सीएमएएम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन’ बच्चों में मोटापे की समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली’ रहेंगी।
Next Story