राजस्थान

Dungarpur: जिला कलेक्टर सिंह ने वणोरी चौपाल में सुनी परिवेदनाएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Tara Tandi
23 April 2025 2:24 PM IST
Dungarpur: जिला कलेक्टर सिंह ने वणोरी चौपाल में सुनी परिवेदनाएं, निस्तारण के दिए निर्देश
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत वणोरी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा निस्तारण के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने बारी-बारी से अपने परिवेदनाओं को जिला कलक्टर के सामने रखा, जिला कलक्टर सिंह ने एक-एक परिवादी की परिवेदनाओं को तसल्ली से सुना तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए जिनका निस्तारण ग्राम पंचायत, जिला स्तर से संभव है, उसे तत्काल निस्तारण कर राहत प्रदान करने तथा ऐसी परिवेदनाएं जिनका निस्तारण उच्च स्तर से संभव है, उस संबंध में उचित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये।
चौपाल में सभी विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही परिवेदनाओं के निस्तारण से संबंधित जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर सिंह ने गर्मी के दिनों में विद्युत व्यवस्था का उचित प्रबंधन करने तथा विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कंप्लेन आने पर फोन उठाने एवं जहां समस्या है वहां समस्या किन कारण से आई है तथा कब तक निदान होगा, उसकी जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं में खून की कमी से आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं एनीमिया अभियान की जानकारी दी तथा जागरूक होकर लाभान्वित होने का आह्वान किया। उन्होंने रास्ता खोलो अभियान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अभिनंदन करते हुए हौसलाअफजाई की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने प्राथमिक चौपाल के उद्देश्य को बताया।
रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सागवाड़ा बाबूलाल जाट, तहसीलदार गोगाराम, सरपंच वंदना माल, उपाधीक्षक रूपसिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
यह आई परिवेदनाएं
चौपाल में चारागाह भूमि पर बरसों से बने मकान मालिकों को आबादी में संपरिवर्तन कर पट्टे जारी करने, पटवार मंडल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर खोले जाने, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हडमाला को लाभान्वित करवाने, हडमाला से कॉलोनी एवं वाडियों का डूंगरा सागवाड़ा जाने वाले खातेदारी रास्ते को सीसी सड़क निर्माण करने, हडमाला से हाउसिंग बोर्ड तक सीसी सड़क निर्माण, हडमाला से लिंबाडिया फला तक सीसी सड़क निर्माण, हडमाला से जावरा फला होते हुए नाहरपुरा मोड गौरेश्वर में रोड तक सीसी सड़क निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर में नवीन कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय निर्माण करवाने, शौचालय निर्माण करवाने, रेलवे में डीएलसी रेट उचित दर से दिलवाने, मेन सड़क पर पुल की चौड़ाई बढ़ाने, ट्रांसफार्मर, बंटवारा करवाने आदि के संबंध में परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर जिला कलक्टर ने नियमानुसार निस्तारण के निर्देश प्रदान किये।
Next Story