राजस्थान

Dungarpur: जिला कलेक्टर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Tara Tandi
14 July 2025 5:51 PM IST
Dungarpur: जिला कलेक्टर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को अंत्योदय संबल शिविरों में अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह निर्देश सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सभी विभागों को आवंटित पौधारोपण लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार पौधारोपण करने, उसकी जिओ टैगिंग करने और समस्त गतिविधियों को पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस तथा शिक्षा विभाग को अपने जर्जर भवनों के प्रस्ताव बनाकर भिजवाने, सभी विभागों को अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करते हुए जिओ टेगिंग करने, रसद एनएफएसए के अंतर्गत प्रकरणों को निस्तारित करने और इस हेतु संबंधित अधिकारी से समन्वय करने, तथा पोर्टल पर शेष प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल वितरण प्रणाली एवं पेयजल के लिए हेडपंप की वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को नगरपरिषद में सड़क निर्माण के कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लाडो योजना से संबंधित सभी विभागों को प्रगति में वृद्धि कर लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, उपवन संरक्षक रंगास्वामी- ई, मुख्य कार्य अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सावरमल अबासरा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
Next Story