राजस्थान
Dungarpur: रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जन समस्याएं, छात्राओं का किया सम्मान
Tara Tandi
20 Jun 2025 1:57 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को ग्राम पंचायत वलोता में ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वलोता में आयोजित चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं पालनहार योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में नियमानुसार मौके पर ही 16 जनों को स्वीकृतियां जारी कर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सिंह ने जिले में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तथा जल के महत्व के बारें में बताते हुए बारिश के पानी का संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने एनीमिया अभियान की जानकारी देते हुए गर्भवती एवं धात्री माता के पोषण, नवजात शिशु के पोषण पर ध्यान देने तथा पौष्टिक आहार के सेवन की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालयों के शुरू होने पर अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजने, शिक्षा से जुड़ने, उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करने की बात कही।
रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों ने परिवेदनाओं को प्रस्तुत किया जिस पर जिला कलक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी से जानकारी ली तथा निस्तारण हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। अधिकारियों ने प्राप्त परिवेदनाओं के संबंध में नियमानुसार हो सकने वाले निस्तारण की मौके पर ही जानकारी प्रदान की
चौपाल में सरपंच वलोता कांतिलाल रोत, सरपंच कहारी राकेश, समाजसेवी मुकेश रोत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सांवरमल अबासरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहें।
ये आई परिवेदनाएं
रात्रि चौपाल के दौरान उचित मुल्य की दुकान आवंटन कराने, लाइसेन्स नवीनीकरण, राजस्व गावं वलोता कदवाला फला घोषित करने, सीनियर सैकण्डरी स्कूल वलोता में सडक निर्माण कराने, स्थानीय विद्यालय में खेल मैदान बनवाने, ग्राम पंचायत वलोता खास में पणगाला वाला एनिकट निर्माण करवाने आदि परिवेश में प्राप्त हुई, जिस पर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए।
TagsDungarpur रात्रि चौपालकलेक्टर सुनी जन समस्याएंछात्राओं सम्मानDungarpur night ChaupalCollector heard public problemshonoured girl studentsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





