राजस्थान

Dungarpur: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके बालक एवं बालिका को दिया सहारा

Tara Tandi
10 Jun 2025 4:03 PM IST
Dungarpur: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके बालक एवं बालिका को दिया सहारा
x
Dungarpur डूंगरपुर । बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दो लावारिस गुमशुदा बालक एवं बालिका के असहाय अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कॉलर द्वारा बताया गया डूंगरपुर शहर के न्यू बस स्टैंड एवं मांडवा खापरडा में दो अलग-अलग जगह लावारिस गुमशुदा बालक एवं बालिका को मदद की आवश्यकता है।
बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक कल्पित शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के निर्देशन में दो टीम से कमलेश जैन, महेंद्र कलाल, बलदेव परमार और अर्चना मनात बालक एवं बालिका के पास पहुँचे और उनकी सहायता कर उनको चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाए। जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालक एवं बालिका से बातचीत करने के दौरान बालक ने अपना नाम कालूराम उम्र 8 वर्ष पिता देवीलाल मीणा माता बसंती निवासी कागदर केसरयाजी जिला उदयपुर होना बताया व बालिका ने अपना नाम वसुंधरा उम्र 14 वर्ष पिता रमेश कलासुआ माता सीता निवासी कागदर केसरयाजी जिला उदयपुर होना बताया।
चाइल्ड हेल्पलाइन व कोतवाली पुलिस के सयुक्त तत्वाधान में बालक एवं बालिका को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैन सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बालक को अस्थाई आश्रय राजकीय किशोर गृह तिजवड, और बालिका को अस्थाई आश्रय बालिका गृह मुस्कान संस्थान डूंगरपुर में दिलवाया गया है। जो कोई भी व्यक्ति इस बालक और बालिका के संबंध में और अधिक जानकारी रखता हो तो तत्काल 1098 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय मे सूचित करे।
Next Story