राजस्थान

Dungarpur : चाइल्ड हेल्पलाइन ने चार बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवाया

Tara Tandi
22 July 2024 5:53 PM IST
Dungarpur : चाइल्ड हेल्पलाइन ने चार बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवाया
x
Dungarpur डूंगरपुर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में 14 से 16 साल के बच्चों से बालश्रम कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई। बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के नेतृत्व में सुपरवाइजर कमलेश जैन व नारायणलाल बरण्डा ने इसकी सूचना पुलिस व संबंधित विभाग को दी। जिसके बादल चाइल्ड हेल्पलाइन, सागवाड़ा पुलिस व सृष्टि सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में मेन रोड पर निर्माण कार्य में एक बालक, अमन ऑटो गैराज से एक बालक व दोस्ताना ऑटो गैराज से दो बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। जिसके अन्तर्गत कुल चार बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। इन बच्चों को अग्रिम सहायता के लिए उन्हें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन, सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से बच्चों को अग्रिम आदेशों तक राजकीय किशोर गृह में अस्थाई आश्रय प्रदान किया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति द्वारा नियोक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सागवाड़ा पुलिस विभाग से लक्ष्मणलाल ननोमा, घनश्याम सिंह, ज्योति व राजेन्द्र कटारा सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story