राजस्थान
Dungarpur: मुख्यमंत्री ब्याज राहत योजना की अवधि बढ़ी, लाभार्थियों को राहत
Tara Tandi
9 July 2025 5:02 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय डूंगरपुर के ब्लड सेंटर में ब्लड कॉपोनेन्ट सेपरेशन युनिट का हुआ शुभारम्भ प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस बाला गुरूगनवेलु, अधीक्षक डॉ. महेन्द्र डामोर, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह, द्वारा किया गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ब्लड सेंटर के डीवीजन की ओर से जुड़े मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर के संलग्न श्री हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय के ब्लड सेंटर को ब्लड कॉपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लाईसेन्स ईश्यु किया गया, इस मशीन से एक यूनिट रक्त से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग-अलग कर तीन मरीजो के जीवन को बाचाया जा सकेगा इससे डूंगरपुर चिकित्सालय में आने वाले गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा एवं आरबीसी की कमी को पुरा किया जा सकेगा ओर एवं मरीजो को जरूरत पड़ने पर अन्यत्र रेफर करने की भी समस्या खत्म हो जायेगी ।
सामान्य चिकित्सालय डूंगरपुर ब्लड सेंटर जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस बाला मुरूगनवेलु, अधीक्षक डॉ. महेन्द्र डामोर, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सिघंल, उपनियंत्रक डॉ. सी.पी. रावत, डॉ. कान्तिलाल मेघवाल, डॉ. पिन्टु अहारी, डॉ निलेश गौठी, डॉ. गौरख यादव, डॉ. राजेश रोत, एवं ब्लड सेंटर नोडल विकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सरैया, डॉ. रितुल राठोड, एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा इस सुअवसर पर पुनित बर्तुवेदी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष, एवं दक्ष शर्मा नर्सिंग ऑफिसर द्वारा रक्तदान किया गया।
ब्लड सेटर स्टोर प्रभारी मोहनलाल यादव द्वारा समस्त अधिकारीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी खुमाण सिंह चौहान द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना की अवधि बढ़ाई
डूंगरपुर, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एक मुश्त समझौता योजना 2025-26 की अवधि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ाई गई। बैंक सचिव राजकुमार खाण्डिया ने बताया कि 30 जून 2025 तक पात्र ऋणियों में से 29 ऋणी सदस्यों द्वारा 10.49 लाख रू. पूर्ण राशि नकद जमा कराकर 15.45 लाख रू. की राहत प्राप्त की गई। योजनार्न्तत लाभ लेने 25ः जमा कराने वाले 177 ऋणियों द्वारा 29.34 लाख रूपया जमा कराया गया।
अवधिपार ऋणियों से आग्रह है कि सरकार की ब्याज राहत योजना का लाभ प्राप्त करे आपकों पूर्व में ऋण खाते कि जानकारी नोटिस के मार्फत दी जा चूकी है फिर भी आप अपने खाते कि जानकारी चाहते है तो बैंक के प्रधान कार्यालय शास्त्री कोलोनी डूंगरपुर में आकर खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
बैंक द्वारा पुनः 25ः राशि जमा कराई जाने वाले ऋणी सदस्य एवं वंचित रहे ऋणी सदस्यों से आग्रह है कि आप समय से पूर्व राज्य सरकार की राहत प्राप्त कर खाता बन्द होने पर आप पुनः मुख्यधारा में आकर किसी भी वित्तिय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करे हेतु पात्र बन सकेंगे।
TagsDungarpur मुख्यमंत्री ब्याज राहत योजनाअवधि बढ़ीलाभार्थियों राहतDungarpur Chief Minister Interest Relief Schemeperiod extendedbeneficiaries reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





