राजस्थान

Dungarpur : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुभारंभ समारोह 30 जून को

Tara Tandi
29 Jun 2024 6:51 PM IST
Dungarpur : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुभारंभ समारोह 30 जून को
x
Dungarpur डूंगरपुर । मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुभारंभ समारोह 30 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह टोंक में आयोजित किया जाएगा तथा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के समस्त जिले भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा मुख्य प्रबंधक को-ऑपरेटिव ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ समारोह के तहत पात्र किसानों को प्रथम किस्त का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है।
Next Story