राजस्थान

Dungarpur: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर

Tara Tandi
9 Oct 2024 10:44 AM IST
Dungarpur: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर
x
Dungarpur डूंगरपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर, बुधवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 12.50 पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से गुरुकुल पीजी कॉलेज सिंटेक्स मिल के पास बिछीवाड़ा रोड बोरी डूंगरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 5.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर से उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story