राजस्थान
Dungarpur: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन
Tara Tandi
29 March 2025 5:40 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर से जुड़ते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान दिवस परंपरा और पहचान का उत्सव है। उन्होंने राजस्थान के शौर्य और इतिहास को याद करते हुए संस्कृति और विरासत का संरक्षण करते हुए युवाओं को विकसित राष्ट्र और विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने में अहम भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नौजवानों को आत्मनिर्भर करने की पहल की राज्य सरकार की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कौशल नीति, युवा नीति, आधुनिक स्ट्रक्चर के साथ रोड मैप बनाते हुए नीति बनाकर कार्य कर रही है जो आपके भविष्य को आधार देने का काम करेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग 67 हजार नौकरियां अब तक दी जा चुकी है तथा आज आठ हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं, ऐसे में सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने संकल्प को पूरा कर रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले समस्त युवाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि यह रोजगार उत्सव आपके जीवन की नई शुरुआत है । उन्होंने आहवान किया कि अपने मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में निष्ठा से कार्य करें तथा समाज के ऐसे व्यक्ति जिन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकता है, वहां तक पहुंच बनाकर उनको लाभान्वित करते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प में सहभागिता निभाएं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मंच पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, गणमान्य जनप्रतिनिधि गण मंचासीन रहें।
यह मिली सौगातेंः
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। साथ ही उन्होंने जिलों में नियुक्त कार्मिकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का शुभारंभ, अटल ज्ञान केंद्र के दिशा निर्देश जारी करने, स्किल नीति का विमोचन, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10000 की सहायता हेतु योजना के दिशा निर्देश जारी करना, युवा नीति का विमोचन, द्रोणाचार्य अवार्ड को भूमि आवंटन हेतु दिशा निर्देश जारी करना, नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के दिशा निर्देश जारी कर प्रदेशवासियों को सौगातें दी गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रमः
डूंगरपुर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर अतिथि पूर्व सांसद श्री कनक मल कटारा, नगर परिषद सभापति श्री अमृतलाल कलासुआ, समाजसेवी श्री अशोक पटेल रणोली, समाजसेवी श्री बंशीलाल कटारा, जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मौजूद रहें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री कनक मल कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जो भी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराते हुए समय-समय पर पूरी वर्ष की सारणी जारी करते हुए भर्तियों को निकालने, समय पर पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं का आयोजन कराने से लेकर समय पर परिणाम जारी करने और नियुक्तियां प्रदान कर युवाओं के सपनों को अल्प समय में पूरा किया है । उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता को बढ़ावा देकर राज्य में विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने युवाओं से आने वाले समय में भी होने वाली भर्तियों के लिए सकारात्मक के साथ तैयारी करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा इरादों से मजबूत होगा वह देश निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक पटेल ने नव चयनित सभी अभ्यार्थियों को बधाई देते राज्य सरकार ने नियुक्ति अपने संकल्प को पूर्ण किया है अब आप अपनी पूरी लगन और मेहनत से कार्य करें। समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने कहा कि राज्य सरकार की एक परंपरा है कि अच्छे कार्य को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएं इसलिए सरकार ने आपको एक मंच पर लाकर एक उत्सव के रूप में रोजगार एवं युवा उत्सव मानने का कार्य किया है। उन्होंने आह्वान किया आप जहां भी नियुक्त हो उस क्षेत्र में अपनी सेवाकाल के माध्यम से श्रेष्ठ सेवा देकर गौरवान्वित हो।
डूंगरपुर के नवनियुक्त युवाओं से किया संवाद, दी शुभकामनाएं:
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने डूंगरपुर में नवनियुक्त युवा दृष्टिबाधित हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त संदीप श्रीमाली, रौनक परमार तहसील राजस्व लेखाकार, अशोक बुनकर फार्मासिस्ट, कुशल पांडे फार्मासिस्ट सुरेश डामोर कांस्टेबल से संवाद किया तथा उन्हें कर्म क्षेत्र में दृढ़ता के साथ सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए अन्य युवाओं को भी मार्गदर्शन और प्रेरित करने की बात कही।
डूंगरपुर जिले के 302 चयनित अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति पत्र की सौगात:
शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 302 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से चिकित्सा विभाग के एएनएम(एनएचएम) पद पर 74, नर्सिंग ऑफिसर का 36, फार्मासिस्ट पर 74, लिपिक पद पर दो, नर्सिंग ऑफिसर (एनएचएम) का 37, एएनएम पद पर चार, शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ग्रेड पद पर तीन, उच्च शिक्षा के सहायक आचार्य हिंदी पद पर 12, पुलिस विभाग के कांस्टेबल पद पर दो, राजस्व लेखा के तहसील लेखाकार पद पर एक, शिक्षा विभाग के अध्यापक पद पर 15, महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला पर्यवेक्षक पद पर 30, कोष एवं लेखा विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के चार, महिला अधिकारिता सुपरवाइजर के पद पर 06, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग छात्रावास अधीक्षक के पद पर दो चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
हर्षित हुए चेहरे:
रोजगार के लिए संघर्षरत एवं बहु प्रशिक्षित सपने को पूरा होते देखकर नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही ऑडिटोरियम में बैठे हुए समस्त 302 अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके हर्षित चेहरे बिना कुछ कहंे सरकार का आभार व्यक्त करते नजर आएं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में चयनित डूंगरपुर जिले की युवतियों ने शीघ्रता से कार्य करने तथा समय पर नियुक्तियां देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
अब तक कुल 1608 को मिला रोजगार:
वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अब तक आयोजित पांच मुख्यमंत्री रोजगार एवं युवा उत्सव में डूंगरपुर जिले में विभिन्न विभागों में कुल 1608 युवाओं को नियुक्त पत्र देकर रोजगार प्रदान किया है।
TagsDungarpur मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मामुख्यमंत्री रोजगार उत्सवयुवा सम्मेलनDungarpur Chief Minister Bhajan Lal SharmaChief Minister Employment FestivalYouth Conferenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





