राजस्थान

Dungarpur: जन आधार योजना में पारदर्शिता हेतु सत्यापन प्रक्रिया में किया गया बदलाव

Tara Tandi
14 July 2025 6:04 PM IST
Dungarpur: जन आधार योजना में पारदर्शिता हेतु सत्यापन प्रक्रिया में किया गया बदलाव
x
Dungarpur डूंगरपुर । राजस्थान जन आधार प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जम आधार नामांकन एवं अद्यतन के द्वितीय स्तर के सत्यापन हेतु अब ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों (बीएसओ) को अधिकृन किया गया है।
अतिरिक्त जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं उप निदेशक अमिन शर्मा ने जानकारी देने हुए बताया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रथम सत्यापन के उपरांत ममम्त प्रकरण ब्लॉक साख्यिकी अधिकारी को ऑनलाइन प्रेपित किए जाएंगे। बीएसओ निर्धारित समयावधि में सत्यापन कार्य को पूर्ण करेंगे, जिनमें प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा आमजन को होने वाली असुविधाओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
यह प्रक्रिया केवल ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की गई है। शहरी क्षेत्रों की सत्यापन प्रक्रिया में पूर्ववत कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शर्मा ने बताया कि इसे सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय के परिपत्र 9 के अनुसार जिला कलक्टर द्वारा आदेश जारी कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस निर्णय से जन आधार योजना की प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सटीकता मुनिश्चित होगी।
Next Story