राजस्थान

Dungarpur: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाडा में रक्तदान शिविर का आयोजन

Tara Tandi
14 July 2025 6:16 PM IST
Dungarpur: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाडा में रक्तदान शिविर का आयोजन
x
Dungarpur डूंगरपुर । सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाडा में डॉ. अलंकार गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा, डॉ. महेंद्र डामोर चिकित्सा अधीक्षक, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष ब्लड सेंटर डॉ. वन्दना सिंघल एवं ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीमलवाडा डॉ. नरेन्द्र प्रजापत के मार्गदर्शन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के सानिध्य में ब्लड सेंटर डूंगरपुर के चिकित्सा अधिकारी (श्रत्) डॉ. गिरीराज शिखवाल सामान्य चिकित्सालय डूंगरपुर के संयुक्त निर्देशानुसार और जन संपर्क अधिकारी खुमान सिंह चौहान एवं मोबाइल रक्तवाहिनी टीम द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमे 10 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया।
उक्त शिविर में श्री राकेश यादव नर्सिंग ऑफिसर, मुकेश पारगी फार्मासिस्ट, चेतना पंड्या । छड, रमण पारगी लैब टेक्नीशियन, जगदीश पाटीदार, शैलेश प्रजापत, विपिन प्रजापत, एजाज ने रक्तदान किया ।
उक्त रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में नोडल चिकित्सा अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. राजेश सरैया का मार्गदर्शन रहा। ब्लड सेंटर मोबाइल रक्तवाहिनी टीम में लैब टेक्नीशियन निलेश कुमार गमेती, हितेश कुमार नाई, लीलाराम परमार, हेल्पर तारा यादव एवं रक्तवाहिनी चालक मुकेश कुमार बलात ने सेवायें दी, भोगीलाल पाटीदार, जगमोहन वैष्णव एवं गिरीराज भट्ट उपस्थित रहे।
जन संपर्क अधिकारी खुमान सिंह चौहान द्वारा रक्तदाताओ का एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये सभी का आभार प्रकट किया गया।
Next Story