राजस्थान
Dungarpur: जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
Tara Tandi
27 Jun 2025 4:44 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । मूसलाधार बारिश में भी जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत भेखरेड़ में रात्रि चौपाल की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेखरेड़ में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को आत्मीयता पूर्वक सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में उपस्थित अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा संचालित धरती आबा शिविर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सबल शिविर के दौरान किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने चौपाल में उपस्थित आमजन को शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की ।
योजनाओं की दी जानकारी
चौपाल में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारी ने अपने-अपने विभाग से संबंधित राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ये आई परिवेदनाएं
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने नवीन आंगनवाड़ी खुलवाने, सड़क डामरीकरण करवाने, विद्युत लाइनों के तारों को सही करने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणवासा में नवींन कक्षा कक्षों के निर्माण करवाने, नहरों के मरम्मत करवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सिंह ने जिले में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तथा जल के महत्व के बारें में बताते हुए बारिश के पानी का संरक्षण कर भूमिगत जल स्तर में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनीमिया अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस ग्राम पंचायत में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं चिन्हित हैं वह महिलाएं समय-समय पर जांच करवाएं और चिकित्सक की सलाह लें। इसमें लापरवाही न बरतें। उन्होंने बताया कि गभर्वती और धात्री महिलाओं में हीमोग्लोबीन की कमी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जन जागरुकता फैलाने की अपील की।
प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेखरेड़ के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पगड़ी पहनाकर और बुक पेन और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अध्ययन करें तथा स्वयं एवं अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार नारायण लाल, विकास अधिकारी वालसिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
TagsDungarpur जिला कलेक्टररात्रि चौपाल आयोजितप्रतिभावान विद्यार्थियोंबढ़ाया हौसलाDungarpur barrutiko biltzaileak gaueko Chaupal antolatu zuenikasle talentudunak animatu zituenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





