राजस्थान

Dungarpur: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह व भ्रूण हत्या के खिलाफ ली गई जागरूकता शपथ

Tara Tandi
30 April 2025 4:26 PM IST
Dungarpur: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह व भ्रूण हत्या के खिलाफ ली गई जागरूकता शपथ
x
Dungarpur डूंगरपुर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित दोवडा ब्लॉक में विभाग की थीम ‘‘बचाव और सुरक्षा‘‘ के अनुसार महिला ग्राम साथिन की एक दिवसीय जाजम बैठक ग्राम पांतली. आंगनवाडी केन्द्र पांतली में बैठक रखी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही महिला अधिकारिता विभाग की योजनाएं मुख्यमंत्री मंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स आरएससीआईटी, आरएससीएफ, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं लाडो प्रोत्साहन योजना, पन्नधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र डायन प्रताडना अधिनियम 2015, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध, और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की जानकारी देने के साथ-साथ ‘पोकसो‘ अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तथा 12 मई 2025 को पीपल चूर्णिमा पर अबुझ सावा होने से बाल विवाह होने की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक बुराई के विरूद्ध आमजन में जागरुकता लाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और तस्करी के कानूनों पर जागरूकता प्रदान की गई। कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए सभी महिला साथिन, सुपरवाईजर एवं ग्रामीणजन को संकल्प दिलाया गया,
इस बैठक में महिला अधिकारिता विभाग से धेव जेन्डर स्पेशलिस्ट राकेश वैष्णव एवं समस्त नवचयनित सुपरवाईजर महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से परामर्शदाता श्रीमती पूजा माखिजा, सृष्टि सेवा समिति से परामर्शदाता अनिता यादव और ब्लॉक की समस्त ग्राम साथिन, ग्रामीण महिलाएं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story