राजस्थान

Dungarpur: सरकारी भवनों में रूफ टोफ सोलर लगाये जाने हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Tara Tandi
17 April 2025 2:22 PM IST
Dungarpur: सरकारी भवनों में रूफ टोफ सोलर लगाये जाने हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
x
Dungarpur डूंगरपुर । प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान अक्षय उर्जा निगम लिमिटेड जयपुर द्वारा दिनांक 27.01.2025 को वेबेक्स लिंक के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलक्टर्स के साथ ली गई वीसी में दिये गये निर्देशानुसार जिले में सरकारी भवनों की छतों पर रूफ टोप सोलर लगाये जाने है। उक्त योजना के तहत रूफ टोप सोलर लगाये जाने के संबंध में जिले के समस्त सरकारी भवनों में संचालित विद्युत कनेक्शनों के लोड एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं कार्य हेतू अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डूंगरपुर को एवं सरकारी भवनों में रूफ टोफ सोलर लगाये जाने के संबधित सही रखरखाव एवं सरकारी भवनों के सर्वे कार्य हेतू अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग डूंगरपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उक्त अधिकारियों के द्वारा योजना के संबंध में निम्नांकित कार्य पूर्ण कर राज्य स्तर से अनुमोदित फर्म डध्े च्तंजंच ज्मबीदवबतंजे च्तपअंजम स्पउपजमक ठ.21. ैींाजप ठींूंद, ैपअंरप ळवकंतं ब्वसवदल, श्रीवजूंतं, श्रंपचनत को आवश्यक सूचनाएं एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतू अपेक्षित सहयोग दिया जाना सुनिश्चित करे।
अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डूंगरपुर द्वारा योजना के तहत किये जाने वाले कार्य
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि जिले के तहत सभी सब डिवीजनों के तहत आने वाले सरकारी भवनों के विद्युत कनेक्शनों की जानकारी (स्वीकृत लोड, के नम्बर विवरण एवं अन्य डेटा) वेण्डर्स को मुख्यालय स्तर पर पर उपलब्ध कराना लोड अपग्रेडेशन के कार्य को त्वरित कराया जाना, रूफ टोप सोलर लगाये जाने हेतु आवश्यक स्वीकृति, सोलर मीटर एवं नेट मीटिरिंग के कार्य त्वरित गति से करना। (एसओपी की पालना करते हुए) अपने स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना, जिससे संबंधित फर्म द्वारा संबंध स्थापित कर कार्य कियें जा सके।
अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग डूंगरपुर
उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी भवनों में रूफ टोप सोलर लगाये जाने के लिए आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत के संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करना। (एसओपी की पालना करते हुए) अपने स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना, जिससे संबंधित फर्म द्वारा संबंध स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।
Next Story