राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी का प्रशिक्षण सम्पन्न

Tara Tandi
3 Sept 2024 6:24 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी का प्रशिक्षण सम्पन्न
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी का प्रशिक्षण ईडीपी सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी विधानसभा उप चुनाव चौरासी-2024 के तहत सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्र एवं स्वच्छ चुनाव के लिए सेक्टर में भय ग्रस्त और असुरक्षित महसूस करने वाले मतदाताओं की सूची को तैयार कर उन मतदाताओं में यह विश्वास पैदा करने कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी रूकावट के और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से प्रभावित हुए बिना, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इस प्रकार का वातावरण निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्व को बताते हुए अपने प्रोटोकॉल में कार्य करने के के निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ वैभव पाठक, एवं डीएलएमटी दुष्यंत पंड्या व फुलशंकर त्रिवेदी ने दिया।
Next Story