राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 मतदान दल कार्मिक एवं माइक्रो पर्यवेक्षकों का तृतीय रेण्डमाइजेशन

Tara Tandi
11 Nov 2024 12:54 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 मतदान दल कार्मिक एवं माइक्रो पर्यवेक्षकों का तृतीय रेण्डमाइजेशन
x
Dungarpur डूंगरपुर । विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदान दल कार्मिकों एवं माइक्रो पर्यवेक्षक का तृतीय रेण्डमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक श्री के. विवेकानंदन की उपस्थिति में सोमवार को जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डूंगरपुर के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी डूंगरपुर श्री मुकेशचन्द्र मीणा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सहित अन्य
अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर प्रणाली की जानकारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रदान की गई। चुनाव आयोग, जयपुर द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से तृतीय रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत जिले में नियुक्त कार्मिकों के विधानसभा क्षेत्र चौरासी के लिए मतदान दलों एवं माइक्रो पर्यवेक्षक को मतदान केन्द्रों का आवंटन किया गया तथा नियमानुसार आरक्षित दलों का प्रावधान किया गया।
Next Story